मुजफ्फरपुर, जुलाई 31 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विवि में परीक्षा में उपस्थिति का एआई से बना फर्जी मेमो जमा करने का मामला सामने आया है। विवि के परीक्षा विभाग की जांच में इस गड़बड़ी का पता चला है। ऐसे में विभाग सभी छात्रों के मेमो की कड़ाई से जांच कर रहा है।

छात्रों के निर्देश बीआरएबीयू में इस समय पुराने पेंडिंग रिजल्ट को ठीक किया जा रहा है। इस सिलसिले में छात्रों को निर्देश दिया गया है कि अगर किसी का नंबर रिजल्ट पर नहीं चढ़ा हो तो वह परीक्षा केंद्र से उपस्थिति का मेमो लेकर और उसे फॉरवार्ड कराकर परीक्षा विभाग में जमा कराएं। इसके बाद काफी संख्या में छात्रों ने विभाग में उपस्थिति मेमो जमा किया है। सूत्रों ने बताया कि कई छात्रों की उपस्थिति मेमो की जांच में यह सामने आया है कि वह फर्जी और एआई से बनाया गया है।

कॉलेज के प्राचा...