गढ़वा, अप्रैल 6 -- गढ़वा, जिला प्रतिनिधि। उत्क्रमित उच्च विद्यालय ओबरा के बच्चों और शिक्षकों ने सोमवार को छात्रों की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने और नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से विद्यालय के पोषक क्षेत्र में व्यापक जागरुकता रैली निकाली। अभियान का मुख्य लक्ष्य अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना और विद्यालय से दूर रहे बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना था। जागरुकता रैली के तहत गांव के बजारी टोला, धाम टोला, चरखोरिया टोला और विद्यालय टोला भ्रमण किया गया। सभी शिक्षकों ने अभिभावकों से मुलाकात की और उनसे बच्चों को नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की। उस दौरान शिक्षकों ने बताया कि नियमित पढ़ाई से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है और भविष्य में बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं।जागरुकता रैली के दौरान यह भी देखा गय...