रामगढ़, सितम्बर 28 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा विभाग के उप सचिव जागो चौधरी ने सोमवार को पीएम श्री मध्य विद्यालय डाड़ी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक और आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बुनियादी सुविधाओं की जांच किया। साथ ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर उपस्थित डाड़ी मुखिया लखनलाल महतो और विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों ने उपसचिव को विद्यालय में शिक्षकों की कमी के कारण पठन पाठन के परेशानी के बारे में बताया तब उन्होंने डीईओ को फोन करके विद्यालय में 5 शिक्षक अविलंब प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया। इस दौरान उपसचिव ने मुखिया लखनलाल महतो के कार्य से खुश होकर बुके और शॉल प्रदान किया। इस अवसर पर परियोजना के गौरव कुमार, आनंद टुडू, कौलेश्वर...