अररिया, मई 7 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि अररिया प्रखंड के अनंत लाल सार्वजनिक संस्कृत उपशास्त्री महाविद्यालय जमुआ खमगड़ा में गुरुवार को सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त माहौल में उपशास्त्री की परीक्षा शुरु हुई। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया। प्राचार्य अशोक कुमार झा ने बताया कि इस महाविद्यालय के अलावे रुद्र संस्कृत उपशास्त्री महाविद्यालय हुलास सुपौल का सेंटर पड़ा है। पहला दिन एक ही विषय सामान्य संस्कृत की परीक्षा ली गई है। परीक्षा में215 विद्यार्थी शामिल हुए हैं। परीक्षा 13 मई तक होगी। मौके पर प्रो. राजेश कुमार झा, प्रो विपीन कुमार झा, प्रो अनुपम कुमारी, प्रो नीरज कुमार मंडल, प्रो अर्चना कुमारी, प्रो मणीन्द्र नाथ झा, प्रो उमंग कुमार वर्मा, मनोज कुमार, आशीष कुमार, बासुकी नाथ झा आदि मौजूद थे। यह भी पढ...