उपवास से रोके अजीत, दातागंज तहसील पर उपवास का ऐलान
बदायूं, सितम्बर 5 -- राजेश कोरी की पुलिस हिरासत में मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव शुक्रवार को आंबेडकर पार्क में उपवास करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें नेकपुर स्थित आवास पर रोक दिया। नायब तहसीलदार ने पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन लिया। अजीत यादव ने कहा कि दातागंज कोतवाली के गांव अटसेना में धरने पर बैठी राजेश की विधवा रूपवती कोरी का समर्थन करने पर तीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जेल भेजा गया। इसी के विरोध में वह उपवास करने जा रहे थे। पुलिस द्वारा रोके जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- राजेश की पत्नी का अनिश्चितकालीन धरना, कांग्रेस का समर्थन ज्ञापन में राजेश की मौत की हाईकोर्ट के जज से न्यायिक जांच, दोषी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा, रूपवती को सरकारी नौकरी और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.