हरदोई, मार्च 24 -- पिहानी। कस्बेवासियों को शीघ्र ही एक पार्क की सौगात मिलेगी। सांसद जयप्रकाश के द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद शासन द्वारा 126.46 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। मोहल्ला लोहानी में छतैया रोड पर भूमि का चिन्हांकन किया जा चुका है। पार्क में मियावाकी पद्यति से वृहद वृक्षारोपण किया जाएगा। पार्क में लोगों के बैठने के लिए बेंच, झूला,विद्युतीकरण आदि कराया जाएगा। पार्क का निर्माण होने के बाद कस्बेवासियों काफी सहूलियत हो जाएगी। जहां एक ओर बच्चे झूला आदि का आनंद लेंगे तो वहीं बड़ो को शोर शराबे से टहलने,बैठने के लिए एक स्थान मिल सकेगा। लंबे समय से लोग नगर में एक पार्क के निर्माण की मांग कर रहे थे जहां पर बैठने और योग करने के लिए पर्याप्त स्थान और माहौल मिल सके। पार्क ईओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि बजट स्वीकृत ह...