उपले फेंकने के विवाद में अधिवक्ता को धमकी, मुकदमा
बदायूं, मई 31 -- उपले फेंकने को लेकर हुए विवाद में अधिवक्ता और उसके परिवार को हत्या, अपहरण व झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों पर तमंचा लेकर धमकाने और भय का माहौल बनाने का भी आरोप है। बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव मझारा मजरा दीन नगर शेखपुर के रहने वाले रामसेवक एडवोकेट ने एसीजेएम द्वितीय की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर गांव के हरिओम, थान सिंह उर्फ चौधरी पुत्रगण स्वर्गीय जानकी प्रसाद, जीतू पुत्र चरन सिंह व धर्मेन्द्र पुत्र थान सिंह उर्फ चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। न्यायालय के आदेश पर बिल्सी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। प्रार्थना पत्र में कहा गया कि 14 अप्रैल 2026 को बच्चों द्वारा उपले फेंकने को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि हरिओम तमंचा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.