उपले निकालने के दौरान महिला को सांप ने डंसा, औरंगाबाद रेफर
औरंगाबाद, जून 20 -- कासमा थाना क्षेत्र के डोमन बिगहा गांव में उपले निकालने के दौरान एक महिला सर्पदंश की शिकार हो गई। अम्बिका नोनिया की 45 वर्षीय पत्नी सोनकलिया देवी शनिवार सुबह खाना बनाने के लिए उपला निकाल रही थीं। इसी दौरान वहां छिपे सांप ने उनके पैर में डंस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे परिजन घबरा गए। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- सर्पदंश से महिला अचेत, रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.