उपलब्ध आवंटन का 80 प्रतिशत साप्ताहिक खर्च सुनिश्चित करें : आनंद प्रकाश
पाकुड़, मार्च 17 -- लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। प्रखंड के सभागार में मंगलवार को जिला परियोजना प्रबंधक ई-पंचायत पदाधिकारी आनंद प्रकाश के अध्यक्षता में सभी मुखिया, पंचायत सचिव व कनीय अभियंता के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में राज्य व केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए आवंटन को एक सप्ताह के अंदर 80 प्रतिशत खर्च करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी पंचायत सचिवों को सभी प्रकार के पंजी, रोकड़ बही को अद्यतन कर रखने का निर्देश दिया गया। वहीं सभी मुखिया व पंचायत सचिवों को पंचायत ज्ञान केंद्र को क्रियाशील करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी पंचायत भवन व चौक-चौराहों में स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्देश दिया गया। मौके पर बैठक में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, लेखा लिपिक संजीव भंडारी, सहायक अभियंता साइमन हेंब्रम सहित सभी मुखिया, पंचायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.