सिद्धार्थ, जून 25 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज क्षेत्र के भवानीगंज मंडल के विभिन्न बूथों पर भाजपाइयों द्वारा बुधवार को बूथ अध्यक्ष सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों का बखान किया गया। गोष्ठी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के उद्देश्य को लेकर कार्य कर रही है। आज केंद्र व राज्य सरकार द्वारा गरीब बेटियों की शादी के लिए सामूहिक विवाह योजना, किसानों के लिए पीएम फसल योजना व निःशुल्क राशन जैसी तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं। जिनका लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है। इस दौरान मडल अध्यक्ष राजकुमार चौधरी, प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, चेयरमैन धर...