गुड़गांव, मार्च 23 -- गुरुग्राम, संवाददाता। रोहतक जिले में आयोजित सातवीं यूथ महिला और पुरुष हरियाणा राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शहर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप में गुरुग्राम के लैबर्नम पब्लिक स्कूल की 12वीं कक्षा की खिलाड़ी कंचन सहारावत ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।मुकाबलों के दौरान उनकी तकनीक, आक्रामकता और संतुलन ने निर्णायकों को प्रभावित किया, जिसके चलते उन्हें प्रतियोगिता का बेस्ट बॉक्सर भी घोषित किया गया। इस उपलब्धि के साथ ही कंचन का चयन आगामी आठवीं यूथ नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुए है, जोकि असम में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आए युवा मुक्केबाजों ने अपनी प्रतिभा का दम दिखाया।वहीं, इसी प्रतियोगिता में गुरुग्राम की ही खिलाड़ी कोमल ने कांस्य पदक हासिल कर अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.