उपलब्धि: साउथ एशिया चैंपियनशिप में शहर के खिलाड़ियों ने जीते 19 पदक
गुड़गांव, अप्रैल 30 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। दिल्ली स्थित तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित तीसरी साउथ एशिया कराटे चैंपियनशिप में गुरुग्राम की साईं कराटे अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 19 पदक अपने नाम किए। अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में अकादमी के नन्हे खिलाड़ियों ने काता और कुमिते दोनों वर्गों में दमदार खेल दिखाकर क्षेत्र का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता में तक्षादित्य गोदारा और मायरा सिंह ने दो-दो स्वर्ण पदक जीतकर सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन किया। मायरा सिंह (8 वर्ष) ने -25 किलोग्राम वर्ग में काता और कुमिते दोनों में स्वर्ण हासिल किया। वहीं, मानविक सिंह ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता, जबकि आदित्य दहिया (10 वर्ष) ने 35 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण और कांस्य पदक हासिल किए। अन्य खिलाड़ियों में हृद्यांश शाही (9 वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.