गुड़गांव, मार्च 30 -- गुरुग्राम, संवाददाता। 30वीं सब-जूनियर हरियाणा राज्यस्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में गुरुग्राम की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया है। टीम में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों का चयन किया था। इसमें राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय सुशांत लोक, जीएवी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-89, पीएम श्री राजकीय विद्यालय चकरपुर, शिव नादर स्कूल, सीडी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-71 के खिलाड़ी शामिल रहे। टीम को प्रशिक्षित करने में कोच मनीष, प्रकाश, प्रभात और शिवम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने हर मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के नॉकआउट चरण में गुरुग्राम की टीम ने शानदार खेल दिखाया। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मेजबान पानीपत की टीम को 2-0 से पराजित कर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.