मोतिहारी, जून 13 -- शंभूनाथ झा । मोतिहारी सदर अस्पताल को बड़ी उपलब्धि मिली है। नवजात शिशु की बीमारी पर सदर अस्पताल में रिसर्च होगा। रिसर्च के लिए मेडिकल स्टूडेंट को सदर अस्पताल के एमडी डॉक्टर गाइड करेंगे। सभी कार्यक्रम डीएनबी के डायरेक्टर डॉक्टर कुमार अमृतांशु की देख रेख में होगा। प्री मेच्योर शिशु व जॉडिंस से प्रभावित बच्चों पर होगा रिसर्च:

रिसर्च की विधि डीएनबी के डायरेक्टर डॉक्टर कुमार अमृतांशु बताया कि पहले चरण में जो बच्चे समय से पहले हो जाते हैं एवं जिनको जॉन्डिस होता है उन पर रिसर्च किया जाएगा। पूरे रिसर्च को थीसिस के रूप में बनाकर केंद्र सरकार के नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन नई दिल्ली को दिया जाएगा। इन सभी कार्यों पर सिविल सर्जन डॉ दिलीप कुमार का अनुमोदन प्राप्त है। रिसर्च पर हुए जो खर्च होंगे उसे डीएनबी के द्वारा वहन किया जाएगा। उ...