गुड़गांव, अप्रैल 15 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। सेक्टर-21 स्थित निवासी कल्याण संघ (आरडब्ल्यूए) ने अंतरराष्ट्रीय जू-जित्सु प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले गौरव यादव को सम्मानित किया। यह प्रतियोगिता श्रीलंका में आयोजित हुई थी, जिसमें गौरव ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। सम्मान समारोह में सेक्टर-21 और डूंडाहेड़ा गांव के 300 से अधिक लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने गौरव की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया। कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रकाश लाम्बा, महासचिव केएल शर्मा, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, सदस्य अशोक यादव, गुलशन शर्मा, पृथ्वीराज यादव और दीपक प्रशांत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रकाश लाम्बा ने कहा कि गौरव की उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है और यह युवाओं को आग...