उपलब्धि: शहर की चेतना सैनी ने प्रोफेशनल बॉक्सिंग में लहराया परचम
गुड़गांव, जून 29 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिले के गांव सिलोखरा की प्रोफेशनल महिला मुक्केबाज चेतना सैनी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने 28 जून को दिल्ली के अर्जनगढ़ स्थित यूनिवर्सल बॉक्सिंग अकादमी में आयोजित प्रोफेशनल बॉक्सिंग मुकाबले में थाईलैंड की मुक्केबाज ख्वुनचित खुन्या को सर्वसम्मत निर्णय (यूनैनिमस डिसीजन) से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ चेतना ने भारत की प्रोफेशनल बॉक्सिंग रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल कर गुरुग्राम और हरियाणा का गौरव बढ़ाया है। मुकाबले के दौरान चेतना ने शुरुआत से ही आक्रामक और तकनीकी खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने पूरे मुकाबले में अपनी प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाए रखा, जिसके बाद निर्णायकों ने एकमत से उन्हें विजेता घोषित किया। विदेशी मुक्केबाज के खिलाफ यह जीत उनके प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.