गुड़गांव, अक्टूबर 5 -- केंद्रीय विद्यालय की अंडर-17 बालक टीम ने दिल्ली में जीता राष्ट्रीय खिताब गुरुग्राम के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 के 10 खिलाड़ी टीम का रहे हिस्सा

केंद्रीय विद्यालय की सफलता गुरुग्राम, साक्षी रावत। केंद्रीय विद्यालय की राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में गुरुग्राम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय संगठन, गुरुग्राम संभाग की अंडर-17 बालक हॉकी टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल किया। खास बात यह रही कि टीम में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, वायु सेना स्थल गुरुग्राम के 10 खिलाड़ी शामिल रहे। इस उपलब्धि के बाद गुरुग्राम संभाग में खिलाड़ियों का भव्य स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।...