गुड़गांव, सितम्बर 29 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। जींद के किनाना में आयोजित 39वीं बॉयज राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में गुरुग्राम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जिले के दो खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। आयुष राव ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर की टीम में अपनी जगह पक्की की। वहीं 14 वर्षीय पृथ्वीराज सिंह चौहान ने रजत पदक हासिल किया। कोच कपिल कौशिक ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग के तहत केवल बालक खिलाड़ियों के मुकाबले आयोजित किए गए। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। गुरुग्राम के आयुष राव ने अपने वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही उनका चयन राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने व...