उपलब्धि: मनन्या ने 1 घंटे लगातार कथक कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में बनाई जगह
गुड़गांव, मई 12 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। शहर की 13 वर्षीय कथक नृत्यांगना मनन्या ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और समर्पण से एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-46 की कक्षा 9 की छात्रा मनन्या ने बिना किसी ब्रेक के लगातार 1 घंटे तक कथक नृत्य प्रस्तुत कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 45 मिनट के लगातार कथक प्रदर्शन के नाम था, लेकिन मनन्या ने अपनी शानदार प्रस्तुति के जरिए इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। खास बात यह रही कि पूरे प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कथक के विभिन्न आयामों जैसे तत्कार (फुटवर्क), चक्कर और अभिनय को पूरी ऊर्जा और तालमेल के साथ प्रस्तुत किया। जानकारी के अनुसार इस रिकॉर्ड के लिए अप्रैल माह में वीडियो तैयार किया गया था, जिसे ऑनलाइन प्रक्रिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.