बिजनौर, अप्रैल 2 -- बिजनौर। परिषदीय स्कूलों में आज बच्चों का नामांकन करना शिक्षकों के लिए आसान नहीं है तो वहीं प्राथमिक विद्यालय लुकादड़ी में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पहले दिन 62 बच्चों का नामांकन कर अपना ही पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। स्कूल के स्टाफ ने गत वर्ष शिक्षा सत्र के पहले दिन 50 बच्चों का नामांकन किया था, जबकि इस बार पहले दिन 62 बच्चों का नामांकन हुआ है। नजीबाबाद ब्लाक का प्राथमिक स्कूल लुकादड़ी आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है। इंचार्ज अध्यापिका रहते नम्रता सिंह ने स्कूल को पहचान दिलाने के लिए खूब मेहनत की। बुधवार को प्राथमिक विद्यालय लुकादड़ी में स्कूल चलो अभियान के तहत नामांकन मेले का आयोजन किया गया। एक बार फिर सहायक अध्यापिका नम्रता सिंह, तबस्सुम जहां, रुचि, पूजा सैनी, पूजा, सोनम, सीमा गुप्ता, प्रीति और हेडमास्टर अश्वनी कुमार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.