सहारनपुर, मार्च 12 -- सहारनपुर। काष्ठ के कलात्मक उत्पादों के निर्यात में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सहारनपुर के निर्यातक गुलफाम अहमद की कंपनी को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सम्मान वित्तीय वर्ष 2024-25 में बेहतर निर्यात प्रदर्शन के लिए दिया गया। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से मंगलवार को लखनऊ में आयोजित राज्य निर्यात पुरस्कार वितरण समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने विजेताओं को सम्मानित किया। गुलफाम अहमद ने बताया 2012 में निर्यात कारोबार की शुरुआत की और काष्ठ के कलात्मक उत्पादों के निर्यात में उनकी कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। इस अवसर पर सीआईएएस अध्यक्ष की निर्यातक कंपनी को भी वित्तीय वर्ष 2023-2...