जमुई, दिसम्बर 30 -- झाझा । निज संवाददाता झाझा की बेटी व कराटे की होनहार खिलाड़ी जूही एक और गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रही है। इस जीत के साथ ही 12 वर्षीया जूही के द्वारा अब तक विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीते स्वर्ण पदकों की संख्या 50 हो गई है। यानि,इस अत्यंत नन्हीं उम्र में ही उसने गोल्ड मेडलों की हाफ सेंचुरी लगा डाली है। और....इस तरह कराटे की दुनियां में उसने कहीं न कहीं एक कीर्तिमान....एक नया इतिहास रच दिया है। जूही को 50वां गोल्ड मेडल बीते 27 व 28 दिसंबर को जयपुर के मुरलीपुरा स्थित श्रीराम स्पोर्ट्स किंगडम में आयोजित राजस्थान कराटे प्रीमियर लीग (यूथ लीग) की प्रतियोगिता में हासिल हुआ है। झाझा के सिमुलतला,खुरंडा निवासी मजदूर पिता मंटू कु. पंडित की लाडली और जयपुर स्थित द पैलेस स्कूल की कक्षा सातवीं की छात्रा जूही कुमारी ने 12-13 वर्ष आयु वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.