उपलब्धि:टीएचई रैंकिंग में उत्तरांचल विवि देश में 62वें स्थान पर
देहरादून, अक्टूबर 2 -- देहरादून। प्रमुख संवाददाता उत्तरांचल विश्वविद्यालय ने टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2027 में पहली बार जगह बनाई है। विश्वविद्यालय को देश में 62वां स्थान मिला है, जबकि वैश्विक स्तर पर इसे 1001-1200 के रैंक बैंड में रखा गया है। रैंकिंग में 131 देशों के 3146 संस्थान शामिल हुए।विवि की इस उपलब्धि पर शुक्रवार को परिसर में जश्न मनाया गया। विश्वविद्यालय ने शोध गुणवत्ता के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर 650वां स्थान हासिल किया है। भारत में शोध गुणवत्ता में विश्वविद्यालय 19वें और अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण के मामले में 20वें स्थान पर रहा। विश्वविद्यालय के अनुसार, रैंकिंग में उसका प्रदर्शन शोध, अंतरराष्ट्रीय सहभागिता और संस्थागत विकास के प्रयासों को दर्शाता है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: उत्तरांचल विश्वविद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.