गंगापार, मई 11 -- मांडा दक्षिणी पहाड़ी क्षेत्र के डेढ़ दर्जन ग्राम पंचायतों के लिए उपरौध राजबहा के कुछ नहरों में पानी छोड़ा गया, जबकि शेष नहरों में 16 मई से पानी छोड़ा जाएगा। जिन नहरों में पानी आ गया है , उससे जुड़े गांवों के अमृत सरोवरों में भी पानी पहुंच गया है , लेकिन जहां अभी नहरें सूखी हैं, वहां अमृत सरोवरों में भी धूल उड़ रही है। मांडा क्षेत्र के दक्षिणी पहाड़ी क्षेत्र के मझिगवां और हाटा दो न्याय पंचायतों के लगभग डेढ़ दर्जन ग्राम पंचायतें और इनसे जुड़े तमाम गांवों में सिंचाई और पशु पक्षियों के लिए पेयजल का एकमात्र आधार उपरौध राजबहा की नहरें हैं। उपरौध राजबहा के अवर अभियंता जीतेंद्र पांडेय और सहायक अभियंता अरविंद कुमार राय ने सोमवार को क्षेत्र के नहरों का भ्रमण किया। इस समय दसवार, सिरौंठी, ऊंचडीह, सेमरी , धनावल, बेलहाकला, कुशलपुर , ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.