मिर्जापुर, जनवरी 8 -- लालगंज। उपरौध अधिवक्ता समिति की बैठक अधिवक्ता सभागार में हुई। इस दौरान वर्ष- 2026 का निर्वाचन कराने के लिए रणनीति बनाई गई। समिति के विभिन्न पदों पर निर्वाचन कराने के लिए राकेश कुमार दुबे को निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार मौर्य को सर्वसम्मत से चुना गया। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन 12 व 13 जनवरी को शाम चार बजे तक होगा। वहीं 16 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच और उसी दिन शाम चार बजे तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा। वैध प्रत्याशियों की सूची 17 जनवरी को जारी होगी और 24 जनवरी को को मतदान व उसी दिन शाम चार बजे के बाद परिणाम की घोषित कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.