रांची, मार्च 28 -- रांची। युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण ने शनिवार को भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट की। यह भेंट रांची के लोकभवन में हुई। शरण ने उन्हें अपने संपादकत्व में प्रकाशित होने वाली मासिक पत्रिका युगांतर प्रकृति की एक प्रति भी भेंट की। अंशुल शरण ने पर्यावरण को लेकर उनकी संस्था युगांतर भारती के बैनर तले किये जा रहे कार्यों के बारे में बताया, जिसे उपराष्ट्रपति ने सराहा। शरण ने उन्हें हाल ही में धनबाद में विश्व जल दिवस पर आईएसएम (आईआईटी) धनबाद की तरफ से आयोजित दो दिवसीय सेमिनार के बारे में भी जानकारी दी। गौरतलब है कि झारखंड का राज्यपाल रहते राधाकृष्णन युगांतर भारती के कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करते रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.