रांची, मार्च 8 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन ने रविवार को त्रिपुरा के अगरतला स्थित अल्बर्ट एक्का युद्ध स्मारक पर परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अल्बर्ट एक्का को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान गंगासागर की लड़ाई में अल्बर्ट एक्का के असाधारण साहस और सर्वोच्च बलिदान को याद किया। झारखंड के राज्यपाल के रूप में अपने कार्यकाल को याद करते हुए राधाकृष्णन ने बताया कि उन्हें गुमला, झारखंड में लांस नायक अल्बर्ट एक्का की जन्मभूमि जाने का अवसर मिला था। उन्होंने कहा कि राष्ट्र आज भी इस वीर सैनिक की वीरता और निस्वार्थ सेवा से निरंतर प्रेरणा लेता है। यह दौरा शहीदों के सम्मान और देश की संप्रभुता की रक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.