वाराणसी, नवम्बर 28 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। काशी और तमिल दो सांस्कृतिक विरासतों के सम्मिलन के लिए आयोजित 'काशी-तमिल संगमम्' के पांचवें संस्करण का शनिवार को नमो घाट पर आगाज हुआ। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्ज्वलित कर समागम का उद्घाटन किया। 12 दिसम्बर तक चलने वाले संगमम् के दौरान तमिलनाडु से विभिन्न सात समूह में लोग आएंगे। पहले दल में छात्रों का समूह शुक्रवार को बनारस पहुंचा है। सभी ने सुबह गंगा स्नान के बाद विश्वनाथ मंदिर और विशालाक्षी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। यहां काशी की संस्कृतियों और शैक्षणिक व्यवस्था से रूबरू होंगे। नमो घाट पर सुबह से उत्सव का माहौल है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: काशी तमिल संगमम् का आगाज 28 नवंबर को, उप राष्ट्रपति और सीएम करेंगे शुभारंभ तमिल कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक ...