नई दिल्ली, मार्च 31 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली के उपराज्यपाल टीएस संधू मंगलवार दोपहर दिल्ली यूनिवर्सिटी के पास कमला नगर मार्केट पहुंचे। उन्होंने यहां दुकानदारों, वेंडर्स, ग्राहकों और दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उपराज्यपाल ने क्षेत्र की समस्याओं को संबंधित एजेंसियों तक पहुंचाकर निर्धारित समय में हल कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान यहां लाइन में लगकर उन्होंने छोले-भटूरे भी खरीदे। उन्होंने इलाके में पार्किंग, यातायात, साफ-सफाई, लटकते तारों और सार्वजनिक सुविधाओं की कमी जैसी समस्याओं के बारे में लोगों से बात की।कमला नगर ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नितिन गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के अनुरोध पर दिल्ली के उपराज्यपाल ने कमला नगर मार्केट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पूरे मार्केट क्षेत्र का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.