दुमका, अप्रैल 3 -- दुमका, प्रतिनिधि। जय बाला जी सेवा समिति की ओर से गुरुवार को उपराजधानी दुमका के अग्रसेन भवन में विशाल हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह श्रीरामचंद्र बड़ी ठाकुरबाड़ी से श्रीबालाजी की अखंड ज्योत धूमधाम के साथ नगर भ्रमण करते हुए अग्रसेन भवन पहुंची। इस नगर भ्रमण कार्यक्रम में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर नगर भ्रमण के क्रम में श्रद्धालुओं के द्वारा जयकारा लगाया गया। श्री अग्रसेन भवन में हनुमान जी का भव्य दरबार सजाया गया था। इस अवसर पर महिला एवं पुरूष लाईन लगाकर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं के द्वारा हनुमान जी के दरबार में सवामणी चढ़ाया गया। हर वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पूर्णिमा को हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता हैं। चैत्र मास क शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर भगवान शिव के 1...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.