सीवान, अप्रैल 5 -- पचरुखी, एक संवाददाता। स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्थानीय बाजार में कचरा प्रबंधन को लेकर प्रखंड प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी वैभव शुक्ल के निर्देश पर ऐसे दुकानदारों की पहचान की गई है, जो नियमित कचरा उठाव सेवा का लाभ लेने के बावजूद उपयोगिता शुल्क का भुगतान नहीं कर रहे हैं। जांच के दौरान करीब 40 दुकानों को चिन्हित किया गया है। बीडीओ वैभव शुक्ल ने बताया कि इन सभी दुकानदारों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नोटिस के माध्यम से उन्हें निर्धारित समय के भीतर बकाया शुल्क जमा करने का अंतिम अवसर दिया जाएगा। इसके बावजूद यदि दुकानदार भुगतान नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वालों की दुकानों को सील करने की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.