बिहारशरीफ, जुलाई 21 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जल जीवन हरियाली और बाल विवाह-दहेज उन्मूलन के लिए बनने वाले मानव शृंख्ला के लिए सभी स्कूलों को राशि आवंटित की गयी थी। इसे लेकर उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा की गयी थी। उसमें कुछ आपत्ति दर्ज की गयी थी। उसके निपटारे के लिए महालेखागार में डीपीओ को बुलाया गया है। जन शिक्षा के निदेशक विजय कुमार ने साक्षरता के डीपीओ को 30 जुलाई को महालेखागार में कागजात व मोहर के साथ उपस्थित होने का आदेश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...