पूर्णिया, जनवरी 4 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति, वित्तीय अनुशासन, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गयी। बैठक का मुख्य उद्देश्य लंबित कार्यों की समीक्षा कर उन्हें शीघ्र पूर्ण कराना तथा योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन को और सुदृढ़ बनाना है। इस दौरान पंचायत राज विभाग से संबंधित लंबित उपयोगिता प्रमाण पत्रों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग प्रमंडल पूर्णिया एवं सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी उपस्थिति थे। उप विकास आयुक्त ने इसे गंभीर प्रशासनिक विषय बताते हुए कहा कि उपयोगिता प्रमाण पत्रों के अभाव में न केवल वित्...