सीतामढ़ी, जून 19 -- आमोद कुमार सीतामढ़ी। वित्तीय वर्ष 2017-18 और 2018-19 में विभिन्न लाभुक योजनाओं के तहत खर्च की गई करोड़ों रूपये का उपयोगिता प्रमाण-पत्र (यूसी) जमा नहीं करने वाले विद्यालयों को जिला शिक्षा विभाग ने अंतिम चेतावनी जारी की है।

विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के लिए निर्देश डीईओ राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने जिले के सभी राजकीयकृत उच्च विद्यालयों एवं प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को लंबित उपयोगिता प्रमाण-पत्र तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

प्रमाणपत्रों की समीक्षा की जा रही है डीईओ ने जारी पत्र में कहा गया है कि प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के एसी व डीसी एवं उपयोगिता कोषांग द्वारा राज्य स्तर से लंबित उपयोगिता प्रमाण-पत्रों की समीक्षा की जा रही है। इसके तहत वित्तीय वर्ष 2017-18 ए...