उपयुक्त जमीन न मिलने से लटका हेलीपैड निर्माण
गौरीगंज, मई 2 -- अमेठी, संवाददाता। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत जिले के सभी 12 विकास खंडों में हेलीपैड निर्माण प्रस्तावित है। लेकिन उपयुक्त जमीन न मिलने के कारण यह परियोजना अब तक अधर में लटकी हुई है। प्रशासन और लोक निर्माण विभाग द्वारा कई स्थानों का निरीक्षण किया गया, मगर अधिकांश जगहों पर तकनीकी खामियां सामने आने से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। सरकार ने चुनावी दौरों, आपदा प्रबंधन और मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में मरीजों को तेजी से बड़े अस्पतालों तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रत्येक ब्लॉक में हेलीपैड बनाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने प्रशासन की मदद से कनेक्टिंग रोड के पास जमीन की तलाश शुरू की। यह भी पढ़ें- सदर और भानपुर में हैलीपैड के लिए मांगी जमीन जिले में छह हेलीपैड निर्माण की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.