उपमुख्यमंत्री से श्रीकल्कि धाम मार्ग के चौड़ीकरण की मांग
संभल, मई 26 -- उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात कर समाजसेवी अंकुर त्यागी ने ऐंचौड़ा कम्बोह (श्रीकल्किधाम मार्ग) से पाली पश्चिम तक करीब 6 किलोमीटर सड़क के पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण की मांग उठाई। त्यागी ने बताया कि उनके प्रयासों से लोक निर्माण विभाग संभल द्वारा इसी माह सड़क चौड़ीकरण की कार्ययोजना तैयार कर शासन स्तर पर भेजी जा चुकी है। अब अंतिम स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यह मार्ग श्रीकल्कि धाम से जुड़ा महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उपमुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्होंने जल्द स्वीकृति दिलाने का अनुरोध किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.