गाजीपुर, जुलाई 1 -- गाजीपुर। सिद्धपीठ मौनी बाबा मठ के महंत सत्यानंद यति ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान महंत ने क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और जनसेवा ही उनका प्रमुख कर्तव्य है। महंत सत्यानंद यति ने उपमुख्यमंत्री की कार्यशैली और सेवा भाव की सराहना करते हुए जनहित में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। इस मुलाकात को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। इस अवसर पर मोहम्मदाबाद विधानसभा निवासी और छात्र नेता योगी प्रवीण राय भी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...