भागलपुर, जनवरी 5 -- सड़क मार्ग से भागलपुर जाने के दौरान बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा का सुल्तानगंज में स्वागत हुआ। उपमुख्यमंत्री भागलपुर में आयोजित भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम में सड़क मार्ग से पटना से भागलपुर जा रहे थे। इसी दौरान सुल्तानगंज मुख्य चौक पर ढोल-नगाड़ों से नगर सभापति राजकुमार गुड्डू के नेतृत्व में अंग वस्त्र, बुके भेंटकर सम्मानित किया गया। राजकुमार गुड्डू ने बताया कि शपथ ग्रहण के बाद पहली बार विजय सिन्हा का सुल्तानगंज की धरती पर आगमन हुआ और उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके पूर्व कृष्णगढ़ मोड़ पर विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल, नगर भाजपा अध्यक्ष डॉ. अलका चौधरी ने अपने सहयोगी के साथ उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.