उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी आज करेंगे बाईपास निर्माण का शिलान्यास
जहानाबाद, मई 23 -- मेहंदिया, निज संवाददाता : अरवल जिले के विकास को लेकर 23 मई को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी अरवल पहुंचकर बैदराबाद से कोरियम तक मुख्य सोन नहर पर बनने वाले बहुप्रतीक्षित बाईपास निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इस परियोजना को जिले के कृषि एवं आवागमन व्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कार्यक्रम की तैयारियां उपमुख्यमंत्री के आगमन एवं शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। कार्यक्रम की सफलता को लेकर क्षेत्रीय विधायक मनोज कुमार लगातार गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने हरदिया, उसरी बाजार, कुबड़ी सहित कई गांवों का दौरा कर लोगों को कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
सरकार का विकास संकल्प विधायक मनोज कुमार ने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.