लखीसराय, नवम्बर 29 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। राज्य के नव नियुक्त उपमुख्यमंत्री व लखीसराय विधानसभा से पांचवीं बार जीत दर्ज करने वाले विधायक विजय कुमार सिन्हा का शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। हाल ही में उन्हें राज्य मंत्रिमंडल में लगातार दूसरी बार उपमुख्यमंत्री पद के साथ राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग तथा खनन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके काफिले का नगर के प्रारंभिक सीमा स्थल बड़का फील्ड के पास ढोल-नगाड़ों, बैनर-पोस्टरों, तोरण द्वारों, हाथी-घोड़े तथा जेसीबी की मदद से की जा रही पुष्पवर्षा के बीच उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पुरुष, महिलाएं, बुजुर्ग और युवाओं ने फूल-मालाओं एवं बुके के साथ उनका अभिनंदन किया। विजय कुमार सिन्हा भी पूरे मार्ग में करबद्ध होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते रहे। समाज के वरिष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.