उपमुख्यमंत्री ने नदियों में उफान से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया
पटना, सितम्बर 5 -- गंगा, सोन, पुनपुन, कोसी और गंडक सहित अन्य नदियों में आए उफान से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति पर जल संसाधन विभाग नजर बनाए हुए है। शनिवार को उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी नदियों के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर विभाग के कमांड कंट्रोल सेंटर पहुंचे, जहां उन्होंने निरीक्षण के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर तैनात अधिकारियों से बाढ़ की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और तटबंधों के सतत निगरानी के निर्देश दिये। उपमुख्यमंत्री ने गंगा, पुनपुन, गंडक एवं अन्य नदियों के विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर तैनात अधिकारियों से बात कर बाढ़ संघर्षात्मक कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। कहा कि तटबंधों पर सतत निगरानी रखें। यह भी पढ़ें- बिहार में बाढ़ की निगरानी के लिए सम्राट चौधरी ने 13 मंत्री और सचिवों को लगाया, पटना में हाई अलर्ट कहा कि पि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.