उपमुख्यमंत्री ने अयोध्या की अर्पिता को स्वीकृत किया मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास
लखनऊ, सितम्बर 5 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या के विकासखंड बीकापुर के ग्राम खजुराहट निवासी अर्पिता पांडेय पत्नी प्रेम प्रकाश के अपने बच्चों सहित जर्जर कच्चे मकान में रहने की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या से फोन पर बात कर तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने और पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। अधिकारियों से यह भी कहा कि परिवार की स्थिति को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर अर्पिता को मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना में आवास स्वीकृत किया गया। अर्पिता व उनके परिवार को शौचालय सहित अन्य पात्रता आधारित और अनुमन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जाए。
तत्काल सहायता अर्पिता के मामले में केशव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.