उपमुख्यमंत्री ने अनुदेशकों को बांटे 17 हजार रुपये के चेक
प्रयागराज, मई 17 -- अंशकालिक अनुदेशकों के लिए रविवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 23 अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय 17 हजार रुपये का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रैल महीने से अनुदेशकों को 17 हजार प्रतिमाह मानदेय प्राप्त होगा। साथ ही कैशलेश चिकित्सा सुविधा भी प्रदान की गयी है। डिप्टी सीएम ने प्राथमिक स्कूलों के बच्चों की चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यह भी पढ़ें- सीएम योगी ने अनुदेशकों को बढ़े मानदेय के साथ दी एक और बड़ी सौगात, किया ये ऐलान मुख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.