नोएडा, जून 19 -- नोएडा, राजेश शर्मा। अगले महीने शहर में प्रस्तावित पैरा खेल महाकुंभ को लेकर आनंदम धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण यादव ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की। लखनऊ में हुई मुलाकात के दौरान पैरा खेल महाकुंभ के उद्देश्य और रूपरेखा के बारे में जानकारी दी। पैरा खेल महाकुंभ नोएडा स्टेडियम में होना है। इसके लिए तैयारियां चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...