उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर तेजस अस्पताल सील
लखनऊ, मई 22 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता।उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने राजधानी लखनऊ के बक्शी का तालाब (इंदौराबाग) स्थित तेजस हॉस्पिटल में 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म के प्रकरण में कड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में आरोपी तेजस अस्पताल को सील कर दिया गया है। उपमुख्यमंत्री द्वारा आरोपी अस्पताल संचालक डा. विजय गिरी का चिकित्सकीय लाइसेंस तत्काल निलंबित करने एवं आयुर्वेदिक चिकित्सकीय डिग्री को जब्त करने के लिए आयुर्वेदिक विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं ताकि भविष्य में आरोपी चिकित्सक कभी भी, किसी भी तरह के चिकित्सकीय दायित्वों का निर्वहन न कर सके। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार पीड़ित बिटिया एवं उसके परिवार के साथ हैं। यह भी पढ़ें- लखनऊ के अस्पताल में छात्रा से रेप के मामले ब्रजेश पाठक का सख्त ऐक्शन, डॉक्टर का लाइसेंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.