लखनऊ, अप्रैल 14 -- कुत्तों के हमले से घायल हुई तरौना गांव की मासूम अनन्या (3) को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कर नि:शुल्क इलाज शुरू हो गया है। 'हिन्दुस्तान' में मंगलवार को 'मासूम को लेकर ट्रामा सेंटर में भटकता रहा पिता'- शीर्षक से प्रकाशित खबर का उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वयं संज्ञान लिया। उनकी फटकार के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम बच्ची के घर पहुंची और एम्बुलेंस से बच्ची को ले जाकर बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया। रहीमाबाद के तरौना गांव में रविवार शाम मासूम अनन्या को कुत्तों ने उसके बाबा के सामने ही हमला कर नोंच डाला था। सीएचसी मलिहाबाद में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- कुत्ते के हमले में घायल मासूम के इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में दो घंटे भटकता रहा पिता, नहीं मिला इलाज जहां दो घंटे तक पित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.