मुंगेर, फरवरी 10 -- तारापुर। उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी की पत्नी ममता चौधरी ने सोमवार को तारापुर प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। जनसंपर्क अभियान के क्रम में ममता चौधरी ने नारायणपुर, दाढ़ा, सरौन, कमरगामा, कसवा, मानिकपुर, रणगांव, औरंगा, तेघड़ा सहित दर्जनों गांवों का भ्रमण किया। ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं, जिस पर उन्होंने संबंधित विभागों से समन्वय कर समाधान कराने का भरोसा दिलाया। कमरगामा गांव में ग्रामीण उमेश कुमार, किशोर चौधरी, रेनू देवी एवं सुषमा देवी ने बताया कि जल-नल योजना के तहत एक टंकी लगी है, लेकिन उससे 70-80 घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीणों ने एक अतिरिक्त टंकी लगाने की मांग की। वह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.