मुंगेर, फरवरी 11 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता। मंगलवार को टेटियाबंबर प्रखंड में बिहार के उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी की पत्नी ममता चौधरी ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों का सघन दौरा कर आमजन से सीधा संवाद स्थापित किया तथा उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं। जनसंपर्क अभियान के दौरान ममता चौधरी ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी और जनता के सहयोग एवं विश्वास के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। जनसंपर्क अभियान में जिला परिषद सदस्य बिंदिया रानी चौधरी, आमोद चौधरी, कुणाल चौधरी, राहुल चौधरी, रंजन सिंह, रोहित कुमार, विकास कुमार आदि थे। -------- ---------
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.