उपमुख्यमंत्री करेंगे अहिल्याबाई होल्कर द्वार का शिलान्यास
गाज़ियाबाद, जून 27 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को लोनी बार्डर स्थित बस डिपो के पास अहिल्याबाई होल्कर द्वार का शिलान्यास करेंगे। अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर वह कन्या डिग्री कॉलेज में होने वाले समारोह में भी शामिल रहेंगे। देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर केशव प्रसाद मौर्या रविवार सुबह करीब 11 बजे लोनी बार्डर स्थित डिपो पहुंचेंगे। यहां पास में बनाए गए अहिल्याबाई होल्कर द्वार का शिलान्यास करेंगे। द्वार का शिलान्यास करने के बाद नाईपुरा कॉलोनी स्थित कन्या डिग्री कॉलेज परिसर में लोगों को संबोधित कर प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। बाद में गाजियाबाद में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.