मधुबनी, जून 30 -- बेनीपट्टी,। प्रखंड के गांगुली पंचायत के उप मुखिया बलिया गांव के कन्हाई कुमार झा ने गांव के ही निकेश कुमार झा एवं मनीष कुमार मिश्र पर 8 लाख रूपये रंगदारी मांगने एवं नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी दिये जाने का अरोप लगाते हुए डीएसपी एवं थाना को आवेदन दिया है। दिये आवेदन में लिखा है कि वे बच्चों को पढ़ाने के उदेश्य से बेनीपट्टी में किराये के मकान में रहते हैं। 28 जून की संध्या करीब 7.45 में वे घर से बेनीपट्टी आ रहे थे। गांगुली गांव के सकूर दास कुटी के निकट दोनो आरोपी अपने हाथों में पिस्टल लिये उन्हें घेर लिया तथा रंगदारी की मांग करने लगा। राहगीरों के जुट जाने पर दोनो जान मारने की धमकी देते हुए वहां से चला गया। उन्होने लिखा है कि दोनों का पूर्व में अपराधिक इतिहास रहने से वे डरे हुए हैं तथा उनके साथ अप्रिय घटना घटित होने ...